Maharajganj Times

ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने जताई हत्या की आशंका, ग्रुप का स्क्रीन शॉट वायरल होने पर मचा हड़कंप

Maharajganj
Tuesday, 20 Feb, 2024
0
1810

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा निर्मित समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह का एक वायरल व्हाट्सएप मैसेज चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल मैसेज में में समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने ही किसी सचिव द्वारा हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।  साथ ही साथ यह भी कहा है, कि इस प्रकार के साजिश होने से अच्छा है, कि मैं समन्वय समिति के अध्यक्ष पद को छोड़ दूं । हालांकि मैसेज वायरल होने के बाद अध्यक्ष राजेश सिंह ने इसे संगठन का आंतरिक मामला बताया है लेकिन मैसेज वायरल होने के बाद विकास भवन से लेकर सदर ब्लाक तक पूरा मामला सुर्खियों में है ।

सीडीओ संतोष राय से फोन करने पर फोन नही उठा और बात नही हो पाई।